Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल मुलताई के बच्चो ने प्रदेश मे पाया स्थान। 10वीं बोर्ड रिजल्ट।

10वीं बोर्ड के रिजल्ट मे बैतूल मुलताई के बच्चो ने प्रदेश मे पाया स्थान। 


बैतूल। शनिवार को जारी हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं का  बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार लंबे समय से सभी बच्चो और पालको को था ।  आज घोषित हुए परिणाम में 3 वर्ष बाद बैतूल जिले से प्रदेश टॉप टेन में बच्चे शामिल हुए है। 
          प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल उत्कृष्ट विद्यालय में अध्यनरत गर्ग कॉलोनी निवासी छात्रा शीतल पिता सतीश मानकर ने 300 में से 297 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवी रेंक प्राप्त की है। उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले  चिचोली निवासी छात्र यस पिता मेघराज इंगले ने 400 में से 396 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। मुलताई के उत्कृष्ठ विद्यालय की छात्रा यशवी पिता विनोद रघुवंशी ने 300 में से 296 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

बैतूल जिले में मुलताई की छात्रा रही प्रथम। 

जिले की टॉप टेन सूची में कोरोला पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मुलताई की छात्रा दिव्यानी कोडले, पैराडाइज इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल आमला की छात्र रोनिक जयसवाल, उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल की छात्रा साक्षी पानकर, उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा खुशी परिहार इन सभी विद्यार्थियों ने 300 में से 295 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा दीक्षा पवार, इसी स्कूल के छात्र उमाकांत आड़व ने दोनों ने 400 में से 393 अंक लिए है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शासकीय डीडब्ल्यू डी चोपना बबिता यादव, गवर्नमेंट हाई स्कूल भरकावाडी गुलशन गोरिया ,उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल से ऐश्वर्या सोनारे ने 400 में से 392 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के कुणाल बोर्डे, प्रखर मालवीय, कुणाल पवार ने 300 में से 294 अंक प्राप्त किए हैं। उत्कृष्ट विद्यालय से ही निहारिका गावंडे ने 392/400, जीवंत राठौर ने 294/ 300 , दीपिका रघुवंशी ने 392/ 400 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।  जिले का कुल परीक्षा परिणाम 65.12 % रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad