मार्ग का भूमिपूजन
मुलताई। वर्षाे से ग्राम पांढरी से ग्राम पेंडोनी पहुंच मार्ग एवं पांढरी से शेघाट पहुंच मार्गो का कायाकल्प होने का सपना देख रहे ग्रामीणों का सपना आज पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा उक्त मार्ग का भूमिपूजन कर ग्रामीणों का सपना पूरा कर दिया। ग्राम पांढरी से ग्राम पेंडोनी पहुंच मार्ग एवं ग्राम पांढरी से ग्राम शेघाट पहुंच मार्ग अत्यंत ही खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को उक्त मार्गो से आवागमन में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है जिसे पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे द्वारा आज उक्त मार्ग का भूमि-पूजन कर ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली असुविधा से निजात दिलाई गई। ग्राम पांढरी से पेंडोनी पहुंच मार्ग (लंबाई 4.60 की.मी.) का निर्माण मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग योजनांतर्गत लगभग 517.33 लाख रूपये एवं ग्राम पांढरी से शेघाट पहुंच मार्ग (लंबाई 4.00 की.मी.) 246.41 लाख रूपये की लागत से होगा। ग्राम पांढरी में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक सुखदेव पांसे के साथ मोर्शी विधायक देवेन्द्र भुयार एवं पाण्ढुर्णा विधायक निलेश उईके भी उपस्थित थे। इस अवसर डॉ. विजय देशमुख, विरेन्द्र पटेल, पर्वतराव दवंडे सरपंच, गंगाधर ईवनाते सरपंच, विजय शिवारे,प्रवीण सुंदर कुमरे सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इसी के साथ बिहरगॉव से पौनी रोड का भूमि पूजन श्री सुखदेव जी पांसे पूर्व मंत्री म. प्र. शासन के करकमलों द्वारा सम्पन हुआ, मार्ग दूरी (3.50) किलो मीटर लागत 231.11 लाख,एवं आम जनता को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों की समस्या सुनी एवं जल्द निराकरण करने कl आश्वासन दिया गया... कार्यक्रम में हेमंत गुडू मानकर , किशोर सिंह परिहार , बाबा ठाकरे , शिवशंकर मानकर , नवनीत मालवीय , शांतिलाल जी , नीलेश साबले , सचिन लिखितकर , करण लिखितकर ,भरत लिखितकर सरपंच , उपसरपंच एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे




