बैतूल जिले में आज एक वकील सहित 10 नए कोरोना पॉजिटिव ।
बैतूल । आज आई रिपोर्ट में बताया गया है कि बैतूल शहर में कोठी बाजार में निकला एक वकील कोरोना पॉजिटिव । बताया जा रहा है कि वकील का आना-जाना तहसील ओर रजिस्टार कार्यालय में था ज्यादा। शहर में प्रतिदिन मिल रहे हैं पॉजिटिव शहर में बड़ा कोरोना का संक्रमण ।
अभी-अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल शहर के कोठी बाजार क्षेत्र में लल्ली चौक से साईं मंदिर के बीच एक वकील कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है और पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया में तब्दील कर दिया गया है अभी उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो वकील कोरोना पॉजिटिव मिला है उसका सबसे अधिक आना-जाना तहसील ओर रजिस्टार कार्यालय में रहता था सूचना के आधार पर तहसील ओर रजिस्टार कार्यालय के कर्मचारियों पर बड़ा कोरोना का खतरा।
बैतूल जिले में लगातार प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है जो की बड़ी चिंता का विषय है आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलिटिन में भी बताया गया कि 10 नए मरीज आज सामने आए हैं इसे लेकर जिले भर में बड़ी चिंताओं का दौर जारी है हम भी आपसे अपील करते हैं घरों में रहें सुरक्षित रहें किसी आवश्यक कार्य के होने पर ही घरों से बाहर ना निकले भीड़भाड़ के क्षेत्रों से दूर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें सेनीटाइजर का उपयोग करें मास्क का प्रयोग करें।

