Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित। ऐसे देखे रिजल्ट। पूरी प्रक्रिया की जानकारी हमदर्द न्यूज पर।

जारी हुआ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, छात्र ऐसे करें चेक 
मंदसौर की रिंकु औऱ प्रिया ने गणित मे टॉप किया है ।शिवपुरी की अनुष्का ने बॉयलोजी में टॉप किया है।नीमच के मुफद्दल ने कॉमर्स में टॉप किया है।  इस बार 68.81 प्रतिशत रहा है।



MPBSE 12th Result 2020: ऐसे करें रिजल्ट चेक
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in में लॉन इन कीजिए।

स्टेप 2- कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स के लिए MPBSE Result 2020 पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कीजिए।

स्टेप 4- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन के सामने आ जाएगा।

स्टेप 5- इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सेव करके प्रिंट भी करा सकते हैं।

फेल होने वाले छात्रों को दो मौके
एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्र निराश ना हो।छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो। उनके लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना लागू की गई है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।


लंबे इंतजार के बाद एमपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।छात्र अपना परीक्षा परिणाम माशिमं की अधिकृत वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर देख सकते हैं।विद्यार्थी MPBSE मोबाइल एप पर भी देख सकते हैं। इस बार छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बाजी मारी है।मंदसौर की रिंकु औऱ प्रिया ने गणित ने टॉप किया है ।शिवपुरी की अनुष्का ने बॉयलोजी में टॉप किया है।नीमच के मुफद्दल ने कॉमर्स में टॉप किया है।  इस बार 68.81 प्रतिशत रहा है। इसमें छात्  पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट 72.37 फीसदी रहा था, इसके पहले 2018 में यह 68.07 फीसदी रहा था। 2019 में हायर सेकंडरी की मेरिट लिस्ट में 117 परीक्षार्थियों को स्थान मिला था।नीमच जिला सबसे अव्वल रहा है और भिंड सबसे कमजोर ।


 
दरअसल, 12वीं की कुछ परीक्षा लेने के बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माशिमं ने बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। जिसके बाद स्थगित परीक्षाओं को बीते 9 जून से 16 जून तक संपन्न करवाया गया था। इसके साथ ही मंडल द्वारा 5 जुलाई तक छात्रों की कॉपियां भी जांची जा चुकी थी, जिसके बाद आज मंडल ने रिजल्ट जारी किया है।इस साल प्रदेश से करीबन साढ़े आठ लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वही प्रदेश में पहले संक्रमण की वजह से करीब 30000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे जिनके लिए माशिमं ने विशेष परीक्षा आयोजित की है। वही रिजल्ट घोषित होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad