Multai । नगर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ था जो अब धीरे धीरे कम होते जा रहा है। सोमवात को मुलताई के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजो में से 2 भगतसिंह वार्ड निवास मरीज एक महिला और एक युवक ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें घर के लिए रवाना किया।
कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने पर घर जाने से पहले उन्हें बीएमओ डॉ पल्लव अम्रतफुले, बीईई श्रीमती चन्द्रकला डोंगरे, मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर बीसीएम तेजकरण साबले द्वारा को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, मास्क पहनने तथा बार बार हाथ धोने के बारे में समझाइस दी गयी।
हम हमारे हमदर्द न्यूज के पाठकों को जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक कुल 547 कोरोना सस्पेक्टेड लोगो के सेम्पल ले कर कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके है। कोविड केयर सेंटर मुलताई में भर्ती मरीजों में से अब केवल 4 मरीज ही भर्ती है।



