पारेगांव रोड़ निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के सम्पर्क मे आए 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव। मुलताई के लिए फिलहाल राहत भरी खबर।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई- माँ ताप्ती की नगरी मुलताई के लिए आज कुछ हद तक राहत भरी खबर आई है। मुलताई बीएमओ डॉ पल्लव मे बताया की पारेगांव रोड़ स्थित कोरोना पॉजिटिव युवक के सम्पर्क मे कई लोग आए थे उनमे से रविवार 12 जुलाई को करीब 30 लोगो के सेमल्प जांच के लिए भेजे गए थे। सभी 30 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से नगर मे दूसरा कोरोना बम फूटने से बच गया।
कोरोना महामारी के इस दौर मे अब कुछ हद तक कोरोना वायरस अब सामुदायिक फैलाव के अपने तीसरे चरण मे पहुच चुका है, इसलिए सभी को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। इन 30 रिपोर्ट के नेगेटिव आने से अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नही है, गांधी चौक निवासी युवक सेम्पल देने के बाद क्वारेंटीन रहने के बजाय पूरे नगर मे घूमता रहा और वह भी कई लोगों के सम्पर्क मे आया है। उक्त युवक के सम्पर्क मे आए लोग खुद अस्पताल पहुच कर अपने सेम्पल जांच के लिए दे रहे है। अभी इन सभी को रिपोर्ट आना बाकी है।
एहतियातन एसडीएम सी एल चनाप ने 13 जुलाई से 15 जुलाई तक तीन दिनों का पूर्ण लाक डाउन नगर सहित कामथ क्षेत्र मे लगाया था, जिसका आज अंतिम दिन है।

