Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नगर मे धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब और गुटका। कोरोना का कहर और लॉक डाउन भी बेअसर।

कोरोना का कहर और लॉक डाउन बेअसर, नगर मे धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, गुटका। 

मुलताई। मंगलवार रात करीब 9 बजे गांधी वार्ड के एक घर मे अवैध रूप से शराब बेची जाने से मोहल्ले मे आक्रोशित लोगों ने  एकजुट होकर पुलिसकर्मियों को फोन करके सूचना दी। 

         पुलिस के द्वारा संतोषजनक जवाब न देने और कोई कार्यवाही नही होने पर मोहल्ले के लोग तत्काल पुलिस थाने पहुच गए। जिसके बाद एसडीओपी को फोन लगाया जिनके तत्काल आदेश पर डायल 100 ने मौके पर पहुच कर गांधी वार्ड मे शेख सरीफ के घर दबिश दी। जिस पर उसके घर से करीब 10 से 15 लीटर कच्ची शराब एवं एक पेटी देशी शराब की जप्त की गयी। 

       मौके पर पहुचे पुलिसकर्मियों द्वारा शेख सरीफ को पुलिस थाने ले जाते समय उसने दो केन कच्ची शराब सड़क पर फेकने की कोशिश की जिससे आधी शराब सड़क पर गिर गयी। 
 
         मोहल्ले वालो का कहना है कि शराब के अलावा कई जगह गुटके पाउच भी लोग घरो से बेच रहे है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad