बेतूल गंज पुलिस को मिली एक ओर बड़ी सफलता पुलिस ने पकड़ा चोर गिरोह जिसमें 5 चोरियों में चार मोटरसाइकिल सहित लैपटॉप व मोबाइल करीब ₹300000 का मशरूका बरामद Iएक पैन ने खोली 55000 के लेपटोप चोरी की पोल
बैतूल | प्राप्त जानकारी के अनुसार 26/06/ 2020 की दरमियानी रात को कालापाठा के सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था चोरी की घटना के फरियादी प्रोफेसर बी आर खातरकर द्वारा बताया गया था कि उनका एक पेन भी चोरी हुआ है अन्य सामान के साथ जब आरोपी विशाल पिता परसराम कुंभरे निवासी ग्यारसपुर को गिरफ्तारी के साथ उसकी तलाशी में एक पेन भी मिला जब फरियादी की पेन की शिनाख्त की तो वह पेन फरियादी का ही था इसी संखा पर कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने लैपटॉप चोरी का जुर्म कबूल किया
थाना गंज क्षेत्र में दिनांक 15 -01-20 को मस्जिद चौक से स्कूटी दिनांक 9-3-2020 को बाबू चौक से एक स्कूटी दिनांक 26 -06-2020 को सुयोग कॉलोनी से एक स्कूटी दिनांक 6-09-2020 को सुयोग कॉलोनी से 25-06-2020 को कालापाठा घर के अंदर से एक लैपटॉप एवं मोबाइल अज्ञात आरोपियों द्वारा करीब ₹300000 का मशरूका चोरी करना पाया गया था I
थाना गंज में धारा 379 एवं 457 380 में विभिन्न प्रकार पंजीकृत कर विवेचना में लिए गए थे I
लगातार संपत्ति संबंधी अपराध होने से पुलिस अधीक्षक बैतूल अति पुलिस अधीक्षक एसडीओपी बैतूल के महानिर्देशन में टीम गठित कर मामला मशहूका की बरामदे के प्रयास किए गए उक्त प्रकरणों में मुखबिर द्वारा मिली सूचना के अनुसार संदेही विशाल पिता परसराम कुमरे निवासी गयारपुर संजय पिता कुंदन परते निवासी गयारपुर तथा एक बालक अपचारी बालक से तीन स्कूटी एक पल्सर एक लैपटॉप मोबाइल तथा एक पेन बरामद किए तथा सुयोग कॉलोनी से चोरी गई पल्सर उमेश पिता डी आर कुमरे निवासी बैतूल द्वारा चोरी करना पाया गया उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक हरिशशंकर वर्मा जुगल किशोर सिंह एम एस हुसैन जाकिर खान शिवकुमार वीके आर 132 नवनीत वर्मा 07 रमेश टेकाम 283 अजय की सराहनीय भूमिका रही I
