Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मप्र के भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 5 दिनों में सभी जगह बारिश होगी।

मप्र के भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 5 दिनों में सभी जगह बारिश होगी।

फोटो भोपाल के भरत नगर से

भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल और इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिन में मानसून से प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मौसम को प्रभावित करने वाले कारक दो कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं।
          एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट और उससे लगे पश्चिम बंगाल कॉस्ट में बना हुआ है। हवा के ऊपरी भाग में से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। दूसरा एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र कच्छ और उससे लगे क्षेत्र में बना हुआ है। हवा के ऊपरी भाग में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान और अधिक तीव्र होने की संभावना है। तीसरा मानसून द्रोणिका समुद्र सतह पर कच्छ और उससे लगे कम दबाव के क्षेत्र से अहमदाबाद, रायसेन, सिवनी, पेंड्रा रोड, संबलपुर से होते हुए निकलेगा। इससे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है।

भोपाल में 12.7 मिमी बारिश हुई
भोपाल में तीन दिन बाद शनिवार रात बारिश के कारण लोगों को राहत मिली। बीते 24 घंटे में भोपाल में 12.7 मिमी बारिश और बैरागढ़ में 0.9 मिमी पानी रिकॉर्ड की गई। रीवा में 27.4 मिमी, दमोह में 4.0 मिमी, बैतूल 16.4 मिमी, गुना में 9 मिमी और शाहजापुर में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यहां यलो अलर्ट
उज्जैन, भोपाल, सागर संभागों के जिलों में और होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, खरगौन, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा और सतना जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

गरज-चमक के साथ बारिश
जबलपुर संभागों के जिलों के अधिकांश जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर, रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर, गुना और अशोकनगर जिले में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भवना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad