बोरदेही थाना क्षेत्र में करीब 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त ।
आमला/ बोरदेही। लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है और धड़ल्ले से बिक भी रही है। जिसकी कानो कान खबर किसी को नही लग पाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को बोरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़ली बाजार में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर करीब 70 लीटर कच्ची शराब ले कर जा रहा था, जिसे लोगो ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पूछे जाने पर उसने बांगा से शराब लाना बताया है।
लोगो ने तत्काल पुलिस थाने बोरदेही में इसकी सुचना दी और उस व्यक्ति को मोटरसाइकिल और शराब सहित थाने लाया गया। जहां थाना इंचार्ज मौर्य ने कार्यवाही करते हुए तत्काल मामला पंजीबद्ध कर लिया है।




