मुलताई में कर्फ्यू के दौरान दुकान खुली मिलने पर हुआ 1000 रुपए का स्पॉट फाइन।
मुलताई। जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में सभी दुकाने 7:30 बजे तक बंद करने और रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू के नियम जारी किए गए है।
बुधवार को रात 7:30 बजे के बाद भी गांधी चौक स्थित नरेंद्र एन्ड संस् किराना दुकान खुली पाई गई जिस पर आन स्पॉट फाइन करते हुए एसडीएम सी एल चनाप द्वारा 1000 रुपए का चालान काटा गया।


