सेंट्रल रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के आव्हान पर 22 जुलाई को निजीकरण के विरोध में एक दिवशीय प्रदर्शन।
मुलताई। रेलवे के निजीकरण के विरोध में अब रेलवे कर्मचारियों के स्वर भी मुखर होने लगे है, अब नौबत आंदोलन तक पहुच गयी है। इसी तारतम्य में बुधवार 22 जुलाई को सेंट्रल रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के आव्हान पर निजीकरण के विरोध में एक दिवशीय प्रदर्शन किया गया। जिसमे सभी ट्रैकमेन्टेनरो ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर रेलवे निजीकरण का विरोध किया है।
सेंट्रल रेलवे ट्रैकमेन्टेनर यूनियन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र चिल्हाटे ने बताया कि नागपुर मंडल अध्यक्ष उज्वल कुमार और सचिव विकाश कुमार के नेतृव में ये अभियान सफल हुआ। उन्होंने निजीकरण को एक अभिश्राप बताया है और ये भी कहा है कि अगर सरकार निजीकरण को नही रोकती है तो ट्रैकमेन्टेनर यूनियन कोई बड़ा कदम उठाएगी।
हम हमारे हमदर्द न्यूज के सुधिपाठको को ये बता दे कि रेलवे से सबसे ज्यादा संख्या ट्रैकमेन्टेनरो की ही है।



