मुलताई रेलवे स्टेशन रोड निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजेटिव।
✍ पाशा खान/कुलदीप पहाड़े
मुलताई। माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नही ले रहा है, अब तो हर दूसरे तीसरे दिन रिपोर्ट पॉजेटिव आने की खबरे मिल रही है।
इस बार नगर के पटेल वार्ड में स्टेशन रोड़ निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजेटिव आने की खबर आ रही है। विश्वनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति कुछ दिनों पहले ही नागपुर चेकअप कराने गया था, जहां से वापस आने के बाद से ही वह युवक बीमार रहने लगा जिसके बाद दुबारा फिर से चेकअप कराने नागपुर गया तो वहां पता चला कि वह कोरोना पॉजेटिव है। बताया जा रहा है कि वय व्यक्ति अभी नागपुर में ही है। मुलताई में अब उसके परिवार के सदस्यों का भी सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
मुलताई स्वास्थ्य विभाग को जानकारी लगते ही स्टेशन रोड़ सहारा बैक के सामने स्थित उसके मकान को और आस पास के क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया बनाया जा रहा है। अब स्टेशन रोड़ को एक साइड से रेड रोज़ स्कूल से लेकर नायक मेडिकल तक बंद कर दिया गया है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब नगरवासियो को भी सतर्क रहने की जरूरत है, हालांकि आज ही नगर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों में से 5 मरिज स्वस्थ हो कर अपने अपने घरों के लिए रवाना हुए है।




