मुलताई के लिए राहत, गांधी चौक निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के सम्पर्क मे आए लोगों मे से 8 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी नेगेटिव।
मुलताई। नगर मे एक के बाद एक लगातार कोरोना के मरीज मिलने से दहशत का माहौल बनने लगा था लेकिन कल से राहत भरी खबर आने लगी है। आज फिर से राहत भरी खबर आ रही है की गांधी चौक निवासी कोरोना पोजेटिव युवक के सीधे सम्पर्क मे आए लोगों के सेमल्प सोमवार 13 जुलाई को जांच के लिए भेजे गये थे जिसमे से आज 8 लोगों की रिपोर्ट आई है जो की सभी नेगेटिव है।
कल एसडीएम सी एल चनाप ने ऐहतियातन बीएमओ के प्रतिवेदन को ध्यान मे रखते हुए लॉक डाउन को 17 जुलाई तक दो दिनों के लिए और बढा दिया था।

