बैतूल गंज थाना क्षेत्र मैं पिता के भीख मांगने से आहत कलयुगी पुत्र ने की पिता की गला दबाकर हत्या ।
मध्य प्रदेश ( बैतूल ) प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज थाना क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी में एक कलयुगी पुत्र को पिता की भीख मांगने की आदत इतनी आहत कर गयी की उसने अपने पिता की गला घोट कर हत्या कर दी है। गंज थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि ग्रीन सिटी निवासी रामराम उर्फ रामा पिता हत्या उम्र 75 वर्ष ने भीख माँगी जिसके कारण बेटा मनीष नाराज हो गया उसने अपने पिता का गला दबा दिया जिससे पिता बेहोश हो गए जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा बेटे के गला दबाने के कारण मौत हुई या फिर अन्य कोई कारण है। वर्तमान में है जानकारी आ रही है कि बेटे ने पिता का गला दबा दिया जिसके बाद पिता बेहोश हो गया था जिसकी मौत हो गई है। बेटे ने पिता को कई बार भीख मांगने से मना किया था इसके बावजूद पिता भीख मांगते थे जिससे बेटा नाराज था। फिलहाल पुलिस पूरे घटना को जांच में लेते हुये जाच मे जुट गई है।

