मुलताई क्षेत्र सहित बैतूल जिले में 9 नए कोरोना मरीज।
मुलताई। रविवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकरी के अनुसार बैतूल जिले में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई क्षेत्र के ग्राम जम्बाडी की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका जो बैतूल में रह रही थी कोरोना पॉजेटिव के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव बताई जा रही है, फिलहाल वह बालिका बैतूल कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
इसके अलावा आज एक 57 वर्षीय शिवाजी वार्ड बैतूल निवासी पुरुष (पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क ) , 28 वर्षीय कुप्पा निवासी युवक , 28 वर्षीय सारणी घोड़ाडोंगरी निवासी युवक (ग्वालियर से लौटा) , 25 वर्षीय साकादेही सेहरा बैतूल निवासी युवक (उस्मानाबाद महाराष्ट्र से लौटा ),44 वर्षीय प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल निवासी पुरुष(पुणे से लौटा ) , 30 वर्षीय गौनापुर निवासी युवक(पॉजिटिव का प्राथमिक संपर्क ) , 63 वर्षीय गौठाना बैतूल निवासी महिला (पॉजिटिव की प्राथमिक संपर्क ),28 वर्षीय भीमपुर निवासी युवक (ग्वालियर से लौटा ) इस तरह कुल 9 लोगो की रिपोर्ट पॉजेटिव आई है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है, प्रशासन भी पूरी कोशिश कर रहा है इसे रोकने के लिए लेकिन फिर भी संक्रमण है कि रुकने का नाम नही ले रहा है।



