Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कल कोरोना पॉजेटिव आए शिवराज सिंह चौहान ने कहा - "मैं ठीक हूँ"



भोपाल । जननायक माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का संदेश दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूँ, CoronaWarriors का समर्पण अभिनंदनीय है। निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर COVID19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूँ।  Coronha से डरने की बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ हमें उसका मुकाबला करना चाहिए। दो गज की दूरी रखना, हाथ धोते रहना और मास्क लगाना कोरोना से बचने के लिए सबसे बड़े अस्त्र हैं। 

मेरी सभी प्रदेशवासियों से अपील है, अपने लिए और अपनों के लिए इन अस्त्रों का उपयोग ज़रूर करें ।

यदि आप संक्रमित हो भी गए हों तो डरने की ज़रूरत नहीं है, लक्षण दिखें तो इन्हें छुपाएँ नहीं, तुरंत बताएँ ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके। 

समय पर इलाज आपको पूर्णतः स्वस्थ करेगा। आप सभी सावधान रहें, सुरक्षित रहें और स्वस्थ्य रहें, मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad