बत्तख की वापसी, ताप्ती तालाब में लौटी रौनक।
मुलताई। मा ताप्ती की नगरी में इन दिनों ताप्ती तालाब की बत्तख चर्चा में है। जहां कुछ दिनों पहले ताप्ती तालाब से बत्तख चोरी का मामला सामने आया जो थाने तक भी पहुच चुका था।
अब पुनः ताप्ती तालाब में बत्तख की वापसी हो गयी है, जिससे तालाब की रौनक पहले जैसी है। इसे देखने के लिए भी लोग बड़ी उत्सुकता से ताप्ती तालाब पहुच रहे है। बत्तख के साथ उसके बच्चे भी तालाब में देखे जा सकते है जो लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है।

