Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Betul Update न्यायाधीश पिता - पुत्र की जहरीले आटे ने ली जान |


अपडेट ब्रेकिंग न्यूज़ प्रथम दृष्टि में आटे में जहर होने का संदेह  बैतूल के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं उनके पुत्र मोनू त्रिपाठी की फूड प्वाइजनिंग के चलते मृत्यु छोटे बेटे की हालात मे सुधार 

बैतूल26जुलाई।।बैतूल मे पदस्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं उनके युवा पुत्र मोनू त्रिपाठी का  नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात निधन हो गया वे बैतूल न्यायालय में बीते दो वर्ष से पदस्थ थे । प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार 20 तारीख को मजिस्ट्रेट साहब के परिवार ने जो भोजन किया था उस भोजन में जिस रोटियों को खाया गया उन रोटियों में पाइजन होने का शक जाहिर किया जा रहा है |बताया जाता है कि मजिस्ट्रेट साहब एवं उनके दोनों पुत्रों ने रोटी खाई थी पर छोटे बेटे ने कम रोटी खाई थी जिसके कारण उन्हें पाइजन का असर कम हुआ है एवं उनकी पत्नी ने उस दिन भोजन में रोटी नहीं खाई बताया जा रहा है उन्होंने केवल चावल खाए थे जिससे उन्हें पाइजन का असर नहीं हो पाया इसके बाद उन्होंने जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टरों से घर पर ही रह कर इलाज करवाया किंतु शनिवार उनकी हालत खराब होने पर उन्हें  पाढर अस्पताल ले जाया गया तथा हॉस्पिटल में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें नागपुर के लिए रेफर किया गया जहां आज तड़के उपचार के दौरान पहले उनके बड़े पुत्र मृत्यु हो गई तथा कुछ ही देर बाद मजिस्ट्रेट साहब की भी मृत्यु होने की खबर प्राप्त हो रही है इस मामले में एक और रहस्यमयी बात का पता चल रहा है कि किसी महिला मित्र ने मजिस्ट्रेट साहब  को यह आटा देने की बात कही जा रही है और मजिस्ट्रेट साहब के बंगले में किचन से आटे की थैली भी जप्त कर ली गई है और उसे जांच के लिए भेजा गया है  उक्त  महिला किसी एनजीओ की सदस्य  बताई जा रही है जो उनसे 20 जुलाई को सर्किट हाउस में मिलने आने की खबर प्राप्त हो रही है बेतूल एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि अभी पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जांच में जो भी आएगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट साहब के परिवार ने नागपुर में जीरो पर  मामला भी दर्ज करवाया गया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad