Betul जिले मे 24 घण्टे मे 24 कोरोना पॉजिटिव।
बैतूल जिले में दिनों दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या मैं निरंतर वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले मे पिछले 24 घंटे में 24 नए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जो अभी तक के प्रतिदिन आने वाली संख्या में सर्वाधिक है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में चिचोली एवं मुलताई को 3 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार भौरा में भी सभी व्यापारियों ने निर्णय लेते हुए 3 दिन के लिए लॉकडाउन किया है।
जिले में 3 बड़े स्थानों पर 3 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। कोरोना की महामारी को देखते हुए शासन प्रशासन विभिन्न माध्यमों से लोगों को सतर्क रहने की एवं सुरक्षित रहने की सलाह दे रहा है।

