दो माह से लापता नाबालिग बालिका को मुलताई पुलिस ने ढूंढ निकाला।
मुलताई । क्षेत्र के ग्राम परसठानी निवासी एक नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में 2 महीने बाद उसे ढूंढ निकालने में मुलताई पुलिस को सफलता मिली।
प्राप्त जानकारी अनुसार परसठानी निवासी शंकर डोंगरदिये की नाबालिग बेटी दिनांक 22 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई । जिस पर पिता शंकर डोंगरदिए द्वारा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर तथा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट लिखाई गई।
मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक राजेंद्र सायदे एवं उनकी टीम द्वारा उक्त बालिका की तलाश शुरू की गई। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि उक्त नाबालिग बालिका बैतूल-हमलापुर क्षेत्र में दिखी है। पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने पर हमलापुर-बैतूल जाकर सूझबूझ से पूछताछ की गई जिसके बाद उक्त नाबालिक की बरामदगी कर थाने लाया गया।

