Multai। नगर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या मे बढोत्तरी को देखते हुए एहतियातन सोमवार शाम को एसडीएम सीएल चनाप ने आदेश जारी कर ताप्ती सरोवर में स्नान, मुंडन,दशक्रिया आदि कर्मकांड करने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
एसडीएम द्वारा जारी आदेश में बताया कि मुलताई सहित ग्राम कामथ में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना निर्मित हो रही है। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए 13 जुलाई से 15 जुलाई तक पूर्ण लाकडाउन घोषित किया है। लेकिन ताप्ती सरोवर के आसपास घाटो पर लोग बिना किसी भय के स्नान कर रहे है और मुंडन, दशक्रिया आदि कर्मकांड कर रहे है।
लोगों के इस प्रकार जमा होने से कोरोना संक्रमण के सामुदायिक रूप से फैलने की प्रबल संभावना है। अतः ऐसी सभी गतिविधियों पर आगामी आदेश तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया दिया गया है। एसडीएम ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की चेतावनी भी जारी की है।

