Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Multai के भगतसिंह वार्ड मे एक कोरोना पॉजिटिव सहित चिल्हाटी के मरीज की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव।

भगतसिंह वार्ड मुलताई मैं मिला एक ओर कोरोना पॉजिटिव ।



 ✍ पाशा खान / कूलड़ीप पहाड़े 


मुलताई। नगर मे लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ते जा रही है। 11 जुलाई को लिए गए सेम्पल मे से आज फिर नगर के भगतसिंह वार्ड मे स्थित स्माल फाइनेंस बैंक मे काम करने वाला आमला निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ चिल्हाटी ग्राम के युवक की दोबारा हुई सेम्पलिंग मे फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
         मंगलवार सुबह एसडीएम सी एल चनाप ने बताया कि लगातार नगर सहित क्षेत्र मे कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। 

         हम हमदर्द न्यूज के पाठको को बता दे की रविवार 12 जुलाई को जांच के लिए 30 लोगों के सेम्पल भेजे गए है, जिसकी रिपोर्ट सम्भवतः कल 15 जुलाई को आएगी। ये रिपोर्ट आने के बाद मुलताई मे कोरोना का दूसरा बम फूटने से इंकार नही किया जा सकता है। 

        फिलहाल 13 जुलाई दोपहर से 15 जुलाई तक मुलताई समेत कामथ पूरी तरह लॉक डाउन है। यहां तक को ताप्ती सरोवर मे स्नान और पिंडदान दशक्रिया आदि कर्मकांडो पर भी रोक लगा दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad