मुलताई स्टेशन रोड निवासी कोरोना पॉजेटिव के सम्पर्क में आए अभी की रिपोर्ट नेगेटिव।
✍ पाशा खान/कुलदीप पहाड़े
मुलताई- माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण रुका नही है, लेकिन आज राहत की खबर आई हैं कि जो स्टेशन रोड़ पर कोरोना पॉजेटिव व्यक्ति मिला था उसके सपर्क में आए सभी लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
नगर के पटेल वार्ड में स्टेशन रोड़ निवासी एक व्यक्ति के कोरोना पॉजेटिव आने की खबर आने के बाद उसके सम्पर्क में आए लोग स्वयं स्वास्थ्य केंद्र अपना सेम्पल देने पहुचे थे। मंगलवार रात मुलताई स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी लोगो की लिपोर्ट नेगेटिव आई है ।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगरवासियो को भी सतर्क रहने की जरूरत है।


