नई दिल्ली। अपने सौदे से लेकर पहले पूजन तक विवादों में रहे राफेल विमान की लैंडिंग आज भारत में हो रही है। सोमवार को 5 विमान फ्रांस से चले हैं, जो यूएई में सुस्ताते हुए बुधवार को भारत पहुंच रहे हैं। वायुसेना के लिए ये 5 विमान बूस्टर का काम करेंगे। क्योंकि, पिछले दो दशक से कोई नया लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि ये अपनी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, परमाणु शक्ति का उपयोग करने में ये सक्षम हैं। इन मल्टी-रोल फाइटर जेट्स के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। पांचों राफेल की तैनाती अंबाला में होगी। यहां पर तैनाती से पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से एक्शन लिया जा सकेगा। अंबाला में 17वीं स्क्वॉड्रन गोल्डन एरोज राफेल की पहली स्क्वॉड्रन होगी।
Live tv online,

