सोमगढ़ में मिली युवक की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी |
खबर बैतूल जिले के प्रभात पट्टन ब्लाक अंतर्गत ग्राम सोम गढ़ में साथ पुलिया के नीचे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक महाराष्ट्र धनोडी का रहने वाला है जिसकी शिनाख्त विक्रम पिता उत्तमराव के रूप में हुई है मुलताई पुलिस एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया ने बताया कि मृतक महाराष्ट्र धनोडी वरुड का रहवासी है जिसकी उम्र 28 वर्ष है डेड बॉडी को हॉस्पिटल पहुंचा कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जाएगा कि यह एक्सीडेंट है या मर्डर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है परिजनों को पता लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन में लोगों का हुजूम लग गया

