बहुचर्चित संदिग्ध अवस्था में हुई जज की मौत के मामले में गिरफ्तार कर लाई गई महिला के बैग से निकली तंत्र मंत्र सामग्री
बैतूल। न्यायाधीश और उनके बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के हाथ महत्पूर्ण सुराग लगे हैं। देर रात रीवा से हिरासत में लेकर गंज थाने लाई गई महिला के पर्स से तंत्र मंत्र सामग्री पुलिस ने जब्त की है एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे अभियान राज की मौत की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। इस पूरे मामले के तार पड़ोसी जिले में निवासरत कपड़ा व्यवसायी महिला जिसे देर रात गंज पुलिस ने रीवा से ब्लेक कलर की कार सहित गंज थाने लाया गया है। महिला की कार में रखे बैग और अन्य सामग्री पुलिस ने जब्त कर ली है। कार से बरामद पर्स से पुलिस ने तंत्र मंत्र की सामग्री की कई छोटी छोटी पुड़िया भी जब्त की है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मीडिया को अधिकृत रूप से कुछ भी बताने को तैयार नही है।
एडीजे और पुत्र की मौत मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग,पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

