यूरिया के लिए मचा हाहाकार महामारी का भी नहीं है ध्यान।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
बैतूल - आमला ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनेगांव जो कि 12 पंचायतों की एक सोसाइटी है, जिसमें आज एक ट्रक यूरिया की आवक हुई, जिसे लेने के लिए लोगों में होड़ मची थी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. सोसायटी पर जैसे आक्रमण ही कर दिया यूरिया लेने के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़ते नजर आए, यूरिया को ट्रक से उतरने भी नहीं दिया गया, ट्रक से ही लोगों ने बोरिया उतार कर घर ले गए, इस विषय में जब हमने सोसाइटी प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि पब्लिक किसी की नहीं सुन रही है एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़कर यूरिया ले रही है और तो और प्रबंधक ने खुद मास्क का उपयोग नहीं किया था वैसे ही क्षेत्र में कोरोनावायरस में अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है अगर इस भीड़ में कोई संक्रमित हो तो निश्चित ही क्षेत्र में कोरोना बम फूटने से नहीं रोका जा सकता । क्षेत्र में यूरिया की कमी के लिए कौन जिम्मेदार है । वही ग्रामीणों का कहना है कि हमारा परमिट 40 बोरी का है हमें तीन तीन बोरी ही दी जा रही है।


