Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गांधी चौक निवासी कोरोना मरीज के सम्पर्क मे आए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव । फिलहाल मुलताई खतरे से बाहर। खुल सकता है लॉक डाउन।

 गांधी चौक निवासी कोरोना मरीज के सम्पर्क मे आए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव । फिलहाल मुलताई खतरे से बाहर। खुल सकता है लॉक डाउन।



✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े 

मुलताई। नगर मे सोमवार सुबह गांधी चौक निवासी एक परिवार मे एक साथ तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे थी की उक्त युवक सेम्पल देने के बाद भी कई लोगों के सीधे सम्पर्क मे आया था, जिस कारण उन लोगों मे संक्रमण फैल सकता है।
       इसके पहले भी पारेगांव रोड निवासी पॉजिटिव युवक भी कई लोगों के सीधे सम्पर्क मे आ चुका था, जिसके बाद दोनो युवको के सीधे सम्पर्क मे आए लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमे से अब सभी 24 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से नगर के लिए राहत भरी खबर है।

       इस पूरे घटनाक्रम मे एसडीएम सी एल चनाप द्वारा एहतियातन पहले 3 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया था जिसके बाद फिर उसे 2 दिन तक और बढ़ा कर शुक्रवार 17 जुलाई तक कर दिया था। जो आज खत्म हो रहा है। 

        फिलहाल सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने और कोई नया मरीज न मिलने से अब लॉक डाउन को आगे बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगया जा सकता है । जिसका अंतिम निर्णय प्रशासन की ओर से लिया जायेगा । 

        लॉक डाउन भले ही खुल जाए लेकिन कल शनिवार वेसे ही मुलताई का पूरा मार्केट बंद रहता है और रविवार को भी पूरा प्रदेश मे एक दिवसीय लॉक डाउन घोषित है, जिसके चलते मार्केट सोमवार को ही खुल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad