मेंने कई लोगो का बिना मास्क के इलाज कर दिया,आप सिखाओगे मझे मास्क लगाना:-डॉ. आकाश गेडा
कन्टेन्टमेंट एरिया में बिना मास्क व बिना हैंड ग्लब्स के घूम रहे थे डॉक्टर।
पंकज सिंह राजपूत ।
भीमपुर:- भीमपुर ब्लॉक के आदर्श धनोरा
ग्राम पंचायत के हिड़ली ग्राम में एक 36 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आई,हिड़ली निवासी युवक ग्वालियर से इंदौर, टिमरनी होते हुए मंगलवार को निज ग्राम हिड़ली आया था।जिसकी कोरोना सिम्पल बुधवार को डॉ. राकेश तिवारी
द्वारा लिया गया था।और संबंधित व्यक्ति की गुरुवार दुर्घटना भी हुई थी। जिसकी शनिवार रात्रि को रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद रविवार सुबह को ब्लॉक स्तरीय अधिकारी हिड़ली पहुँचे और गाँव को कन्टेन्टमेंट एरिया घोषित कर दिया गया। हिड़ली निवासी अंकित आर्य ने बताया कि कन्टेन्टमेंट एरिया में संक्रमित व्यक्ति के कॉन्टेक्ट में आये व्यक्तियो का सैम्पल लेने आये डॉ. आकाश गेंडा ने मास्क नही लगाया था।ना ही हैंड ग्लब्स पहने थे।जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया कि आप मास्क व हैंड ग्लब्स पहनकर सैम्पल लीजिये,तो डॉ.आकाश गेंडा कहने लगे कि आप हमें नियम नही बताए।मैने कई लोगो का बिना मास्क लगाए इलाज कर दिया है।आपको लगता हैं कि मैं संक्रमित हूं, तो हूं, आप लोग ज्यादा ओवरस्मार्ट मत बनिये।मैं 1000 किलोमीटर दूर से ऐसे ही नोकरी करने नही आया हूं।डॉ. आकाश गेंडा की शिकायत मौके पर अंकित आर्य द्वारा जिला मेडिकल ऑफिसर से की गई।की डॉ.गेंडा नियमो का पालन ना कर अपनी मनमानी कर रहे हैं।जिसके बाद डॉ. गेंडा द्वारा किसी का भी सैम्पल नही लिया गया।दिलीप आर्य हिड़ली द्वारा बताया गया कि डॉ. आकाश गेंडा का कहना था कि यदि आप ज्यादा ओवरस्मार्ट बनोगे तो सबकी कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव ला दूँगा।डॉ.आकाश गेंडा से मोबाइल नंबर 9140914746 पर संपर्क किया गया पर सम्पर्क नही हो पा रहा हैं।

