मुलताई क्षेत्र में रविवार दो व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव।
✍️ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई के अंतर्गत दिनांक 23 जुलाई 2020 को भोपाल से जौलखेड़ा आए 21 युवक का सैंपल मुलताई में लिया गया था। उक्त युवक की रविवार शाम रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । जिसको अब कोविड केयर सेंटर मुलताई में भर्ती किया जाएगा।
इसके अलावा ग्राम पौनी में महाराष्ट्र रायगढ से आए हुए 27 वर्षीय युवक का सैंपल दिनांक 24 जुलाई 2020 को लिया गया था एवं इसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इसको भी कोविड़ केयर सेंटर मुलताई में भर्ती किया जाएगा।


