Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रोड़ पर घूमते आवारा मवेशी से जोरदार टक्कर में बुलट चालक घायल, गाय की मौत।

रोड़ पर घूमते आवारा मवेशी से जोरदार टक्कर में बुलट चालक घायल, गाय की मौत।



मुलताई। रविवार रात करीब 9  बजे बैतूल रोड स्थित अग्रवाल पेट्रोल पम्प के सामने एक बुलट सवार युवक रोड पर घूम रहे आवारा मवेशी से जा टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलट का हेड लाइट फुट गया और युवक गिर गया। 


        बुलट सवार विनोद पवार के सर में चोट आई जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक इलाज करने के उपरांत उसे बैतूल रेफर कर दिया गया। 



        टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर बजरंग दल और गौ रक्षा समिति के युवा पहुच गए, जिन्होंने गाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी की गाय कुछ देर सड़क पर ही बैठी रही और कुछ देर बाद ही गाय ने दम तौड़ दिया।

         नगर में विभिन्न चौक चौराहों पर दिन हो या रात आवारा मवेशियों के जमघट लगा रहता है, कई बार इन आवारा मवेशियों के कारण ट्रैफिक भी जाम हो जाता है, इसके पहले भी कई वाहन चालक इनसे टकरा कर घायल हो चुके है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान दे कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad