पचमढी में आयोजित होने वाला नागद्वारी मेला पर्व स्थगित
जिला प्रशासन होशंगाबाद द्वारा कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम के दृष्टिगत 25 जुलाई को पचमढी में आयोजित होने वाला नागद्वारी मेला पर्व स्थगित रखे जाने का निर्णय लिया गया है .श्रद्धालुओं से अपेक्षा की गई है कि ऐसी स्थिति में मेले हेतु प्रस्थान न करें .

