अम्बेडकर प्रतिमा के आस पास सौंदर्यीकरण के लिए सौपा ज्ञापन।
मुलताई। माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में पुराने नागपुर नाके पर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के आस पास लगातार गंदगी होने के चलते साफ सफाई करके सौंदर्यीकरण करते हुए पेविंग ब्लाक लगाने की मांग को लेकर मप्र कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश संयोजक एड़. कुलदीप पहाड़े ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम से नगर पालिका इंजीनियर आर सी गवहाडे को ज्ञापन सौपा।
प्रतिमा के पास पेविंग ब्लाक और बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सी लगाने की मांग पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही होने पर आज पुनः ज्ञापन सौप कर जल्द काम शुरू करने की बात कही गयी है।
नगर पालिका इंजीनियर आर सी गवहाड़े ने बताया कि प्रशासनिक तैयार पूरी की जा रही है, फाइल तैयार कर ली गयी है जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा।



