निलंबित प्रधान आरक्षक प्रकाश रघुवंशी का ट्रांसफर ?
पुलिस की कार्यप्रणाली सन्देह के घेरे में ?
बैतूल मुलताई - कार्यालय पुलिस अधीक्षक बैतूल के पत्र क्रमांक पुअ/स्था /एल /6892 -A /2020 ,दिनांक 17 /07/ 2020 के अनुसार ,प्रदर्श क्रमांक 04 के सीरियल क्रमांक 06 में प्र आर 67 प्रकाश रघुवंशी को विगत 9 जून 2020 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया द्वारा , पत्रकार की फेसबुक पोस्ट पर अभद्र , अश्लील टिप्पणी करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था । उल्लेखनीय है कि इस टिप्पणी से जनमानस की साम्प्रदायिक सदभावना को गहरा आघात पहुंचा है ।
इस संदर्भ में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी शाहपुर द्वारा 2जुलाई 2020 को पीड़ित पत्रकार और साथियों के बयान कथन लिए गए थे । उंसके पश्चात पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की गई ।अज्ञात है । सम्बंधित लोगो को उसकी सूचना नही दी गई । और न ही इनके अभिमत जाने बिना , निलम्बित प्रधान आरक्षक प्रकाश रघुवंशी को कब , कैसे , और किन परिस्थितियों में बहाल कर ट्रांसफर कर उसकी पदस्थापना बिजादेही थाने में किस आधार पर हुई यह शोध का विषय है ?
उक्त निलंबित प्रधान आरक्षक पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

