Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जियो में नौकरी लगाने के नाम पर 38 लोगों से हजारो की ठगी।

जियो में नौकरी लगाने के नाम पर 38 लोगों से हजारो की ठगी।

आवेदकों की शिकायत पर मुलताई पुलिस ने दर्ज किया मामला ।



मुलताई । जियो कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र में बेरोजगार युवक-युवतियों को ठगने का काम चल रहा था, नौकरी के नाम पर लगभग 38 लोगों से 68 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इस मामले में मुलताई पुलिस द्वाराएक युवक के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रमेश पिपलोदिया ने बताया कि एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले में चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई है। जिसमें आवेदक विजय पिता गुलाबचंद गढ़ेकर निवासी परमंडल द्वारा शिकायत की गई कि जनवरी 2019 को राजेश विश्वकर्मा पिता गयाप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 49 साल निवासी ग्राम भमोड़ी थाना बड़कुई जिला छिंदवाड़ा द्वारा जियों कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 38 युवक-युवतियों से लगभग 68 हजार रुपए हड़प लिए है और नौकरी भी नहीं दिलाई गई है। पुलिस ने राजेश के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad