Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

धार्मिक कार्य/त्यौहार सार्वजनिक स्थलों पर नहीं आयोजित किए जाएं आदेश जारी ।

धार्मिक कार्य/त्यौहार सार्वजनिक स्थलों पर नहीं आयोजित किए जाएं
-------------------
लोग घरों में भी मास्क लगाकर रहें
--------------------
अन्य जिलों से आने वालों की बॉर्डर पर जांच होगी

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित



--------------------
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर श्री जेपी सचान सहित समिति सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा बताया गया कि शासन के नवीन दिशा-निर्देशानुसार कोविड-19 के दृष्टिगत कोई भी धार्मिक कार्य/त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी आदि स्थापित नहीं की जाएगी। आमजनों से अपेक्षा है कि अपने घरों में पूजा-अर्चना करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक/उपासना स्थलों पर कोविड-19 के तहत जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शहर में जिन स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घर में भी मास्क लगाएं सभी लोग
--------------------
बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए आमजन से अपील की कि वे अपने घरों में रहने के दौरान भी मास्क का उपयोग करें एवं सतत् हाथ धोते रहे। इसके अलावा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत समस्त उपाय अपनाएं। 

अन्य जिलों से आने वालों की बॉर्डर पर जांच होगी
----------------------
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने बताया कि अन्य जिलों से संक्रमित लोग जिले में प्रवेश न करें, इस बात के दृष्टिगत धार एवं परतवाड़ा सीमावर्ती नाकों पर जांच प्रारंभ की गई है। जिले की अन्य सीमाओं से प्रवेश करने वाले लोगों की शीघ्र ही जांच प्रारंभ की जाएगी। ऐसे लोगों का मेडीकल टेस्ट भी करवाया जाएगा। इस बात की जानकारी भी रखी जाएगी कि जिले में प्रवेश करने वाले लोग कहां से आ रहे हैं एवं जिले के किन स्थानों पर जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad