सावन सोमवार को देखते हुए एसडीएम ने सभी मंदिरों का लिया जायजा।
मुलताई। मा ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सावन के इस माह में सोमवार को मंदिरों में जमा होने वाली भीड़ के मद्देनजर एसडीएम सी एल चनाप ने भीड़ जमा न हो इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिए थे।
सोमवार सुबह एसडीएम अपने प्रशासनिक अमले के साथ मुलताई ताप्ती तट स्थित मंदिरो के साथ साथ सोनोली स्थित खाटू स्याम मंदिर और मासोद रॉड स्थित ज्ञान मंदिर आदि जगहों पर पहुचे। वहां के पुजारियों से चर्चा कर निर्देश दिए कि ज्यादा लोगो की भीड़ जमा न हो इसका ख्याल रखे।

