बैतूल में मीडियाकर्मी कोरोना पॉजेटिव।
बड़े नामी अखबार के कर्मी को हुआ कोरोना।
बैतूल- कोराना का संक्रमण बैतूल में एक लीडिंग अखबार के कर्मचारी तक पहुंच गया है। गंज के टैगोर वार्ड की एक हॉटल में ठहरे अखबार के कर्मी की जांच रिपोर्ट रविवार को आते ही उसके संपर्क में आने वालों में खलबली मच गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया है कि एक निजी चिकित्सक समेत कार्यालय स्टाॅफ के साथ ही हॉटल के कर्मचारी भी इनके संपर्क में आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी युवक के संपर्क और ट्रैवल की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पता चला है कि ग्वालियर से इटारसी तक ट्रेन और फिर वहां से किसी के साथ होशंगाबाद और होशंगाबाद से बाइक पर एक सहयोगी के साथ सवार होकर बैतूल पहुंचे हैं। इसके बाद बैतूल में टैगोर वार्ड स्थित कार्यालय के अलावा निजी अस्पताल के चिकित्सक समेत हॉटल, भोजन पहुंचाने वाले और अन्य लोगों के संपर्क में आए हैं।
मीडिया संस्थान तक कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद प्रशासनिक, राजनीतिक और व्यापारी वर्ग में भी चिंता व्याप्त हो रही है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों के डीआईजी की प्रेस कांफ्रेंस, स्वास्थ्य सचिव के दौरे के दौरान मौजूद रहने की भी चर्चा चल रही है।


