दिल्ली स्थित एम्स में सोमवार से कोरोना के इलाज के लिए तैयार कोवैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू हो जाएगा। एम्स की एथिक्स कमेटी ने इसकी इजाजत दे दी। कोवैक्सीन के मानव पर पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिचर्स (आईसीएमआर) की तरफ से दिल्ली के एम्स समेत 12 इंस्टीट्यूट्स को चुना गया है। इस वैक्सीन का ट्रायल 375 लोगों पर किया जाएगा, जिनमें 100 से ज्यादा वॉलंटियर्स पर ट्रायल एम्स में होगा।
Random Posts
4/footer/random

