पिछले 10 दिन से #राजस्थान की राजनीति में लगी आग में भाजपा ने भी घी डालने का काम किया है। सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि पायलट को भाजपा की तरफ से कोई आमंत्रण नहीं है। लेकिन, अगर वे आना चाहें तो दरवाजे खुले हुए हैं, स्वागत करने को तैयार हैं।
इधर, कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड़ा ने दावा किया है कि सारा खेल भाजपा के इशारे पर चल रहा है। हॉर्स ट्रेडिंग के तहत उन्हें भी भाजपा का ऑफर इस मामले में आरोपी चल रहे संजय जैन की तरफ से मिला था। उसने मुझे वसुंधरा राजे से मिलने के लिए भी कहा था। रविवार को दिनभर राजस्थान का राजनीतिक तापमान गर्म रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोनों तरफ से होती रहीं। हालांकि, इस मामले में भाजपा अपने आप को आरोपों से बचा कर चल रही है और कांग्रेस आक्रामक तरीके से आरोप लगा रही है।

