✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई। नगर और कामथ क्षेत्र मे कोरोना पॉजिटव मरीजो के मिलने के बाद एसडीएम मुलताई ने तीन दिनों का लॉक डाउन घोषित किया था। मुलताई बीएमओ द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन मे कोरोना संक्रमण की बढ़ती सम्भावना को देखते हुए लॉक डाउन को और दो दिन आगे बढ़ाने हेतु निवेदन किया गया था। जिस पर निर्णय लेते हुए एसडीएम ने लॉक डाउन को 15 जुलाई से बढा कर 17 जुलाई तक कर दिया है।
दो दिनों के लॉक डाउन मे और दो दिन शनिवार और रविवार लॉक डाउन रहेगा। इस तरह अब यह कहना गलत नही होगा की लॉक डाउन 4 दिनों के लिए हो गया है। अब सम्भावना है की सोमवार को ही लाक डाउन खुल सकेगा।


