छात्रा मानवी ने व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई में अर्जित किया प्रथम स्थान ।
मुलताई। नगर के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी पिता मनोज श्रीवास्तव ने कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं छात्र ऋषिराज पिता रजनीश सिंग 88.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर छात्र भानुप्रताप पिता वसंत कवड़े 87.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहे छात्र पीयूष पिता चंद्रकिशोर वर्मा ने 86.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर चौथा छात्र उदय पिता पंजाबराव दरवाई ने 84.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर पांचवा छात्र सुयश पिता संतोषराव देशमुख ने 82.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर छठवां और छात्रा आस्था पिता प्रवीण सूर्यवंशी ने 80.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर सातवां स्थान हासिल किया स्कूल में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन की ओर से चेयरमैन श्री सुखदेव पांसे ,डायरेक्टर मधू पांसे एवं सचिव श्री प्रदीप डांगे ने सभी छात्रों को शुभ कामना देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

