Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में फारेस्ट कमर्चारी ने लगाई फांसी। एक महीने पहले हुई थी शादी।

फारेस्ट कमर्चारी ने लगाई फांसी। एक महीने पहले हुई थी शादी।



मुलताई। शुक्रवार रात करीब 11 बजे फॉरेस्ट विभाग के एक कर्मचारी निलेश धुर्वे पिता देगराम ने फांसी लगा कर आत्मलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व ही पाबल निवासी युवती से उसका विवाह हुआ था। फिलहाल उसकी पत्नी उसके गांव पर ही थी। निलेश धुर्वे अपनी मौसी के साथ फॉरेस्ट कालोनी मुलताई की सरकारी क्वाटर में रहता था। कल शाम वह किसी मीटिंग के चलते अपने अधिकारी क साथ मुलताई आया था। जिसके बाद वह यही रुक गया। उसकी मौसी रेखा धुर्वे ने बताया कि कल रात ही निलेश धुर्वे घर आया था। करीब दो महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था जिसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। एक जून को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। 



          फिर वापस आ जाने पर मैंने उसे ड्यूटी जाने के लिए कहा था, इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। मैंने उसे 500 रुपए भी दिए थे। पर अचानक ही रात में उसने अपने कमरे मे चादर से फांसी लगा ली। जैसे मुझे पता लगा मैं उसके रूम में गई। उसे बचाने की कोशिश की, उसे उतारने के लिए मैंने पहले छुरी से  प्रयास किया फिर चादर में आग लगाई तब जाकर वह नीचे आया। उस वक्त मेरे साथ एक छोटा बच्चा था जिससे मैंने मट्टी का तेल लाने के लिए कहा।

          प्राप्त जानकारी अनुसार निलेश धुर्वे को मौसी  रेखा धुर्वे ने बचपन से ही गोद लिया था। उसकी कोई औलाद नहीं थी। निलेश के मौसा बेगाराम धुर्वे की मृत्यु के बाद अनुकंपा में नीलेश को नौकरी मिली थी।
"ListItem", "position": 2, "item": { "name": "", "@id": "" }

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad