#MPFightsCorona
कलेक्टर ने सार्थक लाइट एप डाउनलोड करने की आमजन से की अपील ।
बैतूल:-
कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने आमजन से सार्थक लाइट एप डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सार्थक लाइट एप के अंतर्गत कोई भी नागरिक अपने मोबाइल नंबर एवं पते के आधार पर पंजीयन करा सकेगा। एप के माध्यम से निकटतम कोविड उपचार सुविधा केन्द्र तथा निकटतम सेम्पल कलेक्शन केन्द्र की जानकारी दी जाएगी। जैसे ही कोई हाई रिस्क मरीज (सारी/आई.एल.आई.) अपना पंजीयन करेगा वैसे ही उसके पास एस.एम.एस. आएगा कि उसे स्वास्थ्य परीक्षण/टेस्ट के लिए कहां जाना है। हेल्प लाइन सेंटर 104 से एम्बुलेंस सुविधा भी मिल सकेगी।


