हमीरपुर, मनोज कुमार शर्मा। मुसीबतों से जो हार मान जाए उसे कायर कहते हैं और मुसीबत को ही अवसर बना ले उसे सफल इंसान कहते हैं...जी हां, यह पक्तियां विदेश में फाइव स्टार होटलों में काम कर लौटे युवा पर सटीक बैठती हैं। लॉकडाउन के कारण विदेश से घर लौटे हमीरपुर जिले के सनाही निवासी विपिन कुमार ने कमाई का साधन खोजना शुरू किया। इसमें अपने चचेरे भाई को भी साथ लिया। फिर दोनों ने घर के पास ही मिट्टी का ओवन बनाकर पिज्जा बेचना शुरू किया है। करीब 20 दिन पहले शुरू किया यह कारोबार बढ़ रहा है। अब प्रतिदिन 125 से 150 के बीच पिज्जा बनाकर बेच रहे हैं।
Random Posts
4/footer/random

