Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सब्जियों की दुकान पर रखी जाने वाली सावधानियां-एडवाइजरी


सब्जियों की दुकान पर रखी जाने वाली सावधानियां-एडवाइजरी

कोरोना से बचाव हेतु हम सभी को सब्जियों की दुकान पर कुछ सावधानियां रखनी होंगी। सभी नियमों का पालन करने से कोरोना से बचाव आसान होगा। 

सब्जियों की दुकान पर रखी जाने वाली सावधानियां-


सब्जी और फल खरीदने जाते समय घर से कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं।  सब्जी के ऊपर सेनिटाइजर का प्रयोग कभी ना करें यह हानिकारक हो सकता है। कुछ समय खाद्य सामग्री जैसे केला, प्याज आदि जिन्हें पानी में डालकर नहीं रखा जा सकता उन्हें तुरंत खाने या पकाने से बचें। ऐसी सामग्रियों को 4 से 6 घंटे के लिए अलग रख दें ताकि कोई इनके संपर्क में ना आए। सुरक्षित अवधि के बाद ही खाना या बनाना उचित है।
दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर खड़े रहें एवं अपनी बारी का इंतजार करें। बाजार से सामग्री लाने के बाद थैले सहित किसी अलग स्थान पर 4 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें। घर आने के बाद पानी और साबुन से अपने हाथों को कम से कम 20 सेकेण्ड तक धोएं।

दुकान में अनावश्यक रूप से सब्जियों एवं अन्य वस्तुओं को ना छुएं एवं सब्जी खरीद कर सीधे थैले में रखें। सब्जी निकालकर कपड़े के थैले को साबुन से धोकर धूप में सुखा लें। बाजार में आपके द्वारा उपयोग की गई स्लीपर या जूते को तुरंत साबुन एवं पानी से धोऐं या घर के बाहर ही उतारें। इस पूरी पक्रिया को करते समय मास्क पहन कर रखें।

सब्जी और फलों को कुछ समय गरम पानी में डालकर छोड़ दें। (गरम पानी में एक बूंद पोटेशियम परमैगनेट/बेकिंग सोडा/नमक मिला लें) फिर इनको अच्छी तरह धो लें या 2 प्रतिशत साबुन के पानी से धो लें। कोरोना संकट के समय ठीक हुए कोरोना के मरीज, सेवा देने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ भेद भाव न करें, उनका सम्मान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad