मुलताई को हरा भरा सुंदर बनाने के लिए सुखदेव पांसे के नेतृत्व में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान।
मुलताई । माँ ताप्ती की नगरी मुलताई को हरा भरा, सुंदर एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा माननीय विधायक एवं पूर्वं मंत्री श्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे नागपुर नाके से लेकर कामथ चौराहे एवं नाके से एरिकेशन कॉलोनी तक दोनों सड़कों पर किया गया। जिसमे 100 पौधे और 100 ट्री गॉर्ड रोप कर माननीय विधायक पांसे जी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इन पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी दी ।
कार्यक्रम में कमल सोनी, किशोर परिहार, संजय यादव, सुमित शिवहरे, बंधु बारंगे, आशीष सोनी, सुरेश पौनिकर, शेख जाकिर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


