Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गुरु पूर्णिमा पर हवन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न।

गुरु पूर्णिमा पर हवन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न। 



प्रभात पटटन। ग्राम वायगाव मे गायत्री परिवार द्वारा गुरू पुर्णिमा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमे गायत्री परिवार के सभी परिजन व बाल संस्कार शाला के बालक बालिकाओ ने बढ चढ कर भाग लिया और कार्यक्रम मे गायत्री मंत्र से और महामृत्युंजय मंत्र की आहुति देते हुए समस्त विश्व के कल्याण की भावना करते हुए देश मे फैली आक्रामक कोरोना नामक महामारी के बचाव निदान हेतु बच्चो व सभी ने यज्ञ भगवान को विशेष आहुतिया अर्पित की । गायत्री परिवार के दुर्गेश भोयरे ने बताया  गायत्री परिवार वायगाव प्रज्ञापीठ मे नये युवा वर्ग के भाइयो को पद देकर नये व्यक्तियो को कार्यभार सौपा गया । जिसमे सभी की सहमति से विकास माथनकर को ( अध्यक्ष )और  तरूण दरवाई शिक्षक को ( सचिव ) पद देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर प्रज्ञापीठ ट्रस्टी सहादेव धोटे सरपँच सरिता धोटे शिक्षिका संगीता घोडकी बाल संस्कार शाला शिक्षक दुर्गेश भोयरे मार्गदर्शक श्रावण जी धोटे वामनराव बोहरपी संतोष बारस्कर गोपीनाथ महाले किसना जी देवडे सहित समस्त बालक बालिका और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शामिल हुए । नये पदाधिकारी ने सपथ लेते हुए नये उमंग से कार्य करने की बात कही । और बालक बालिकाओ ने मंच से अनेको प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किये जिसमे अश्विनी धोटे हिमांशु धोटे  प्रशांत मायवाड विक्रांत वागद्रे रानु धोटे निकिता राहुत भावना पंडाग्रे ने मंच से सारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad