Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बसो का संचालन शुरू कराने होगा बड़ा आंदोलन, जिला मुख्यालय तक करेंगे पैदल मार्च

बसो का संचालन शुरू कराने होगा बड़ा आंदोलन, जिला मुख्यालय तक करेंगे पैदल मार्च।

टेक्स माफ किए बिना बसो के संचालन का बनाया दबाव तो अपनी बसो मे लगा देंगे आग।


✍ कुलदीप पहाड़े  / ✍ पाशा खान 


   मुलताई - आज रविवार को दोपहर 2 बजे मुलताई नगर के बस स्टेण्ड पर बस मोटर मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर, एजेंट एव हमाल व बस स्टेण्ड पर दुकान संचालको की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्व सम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि बस संचालन से जुड़ा हर एक व्यक्ति बसो का संचालन सहित अन्य मांगो को लेकर मंगलवार सुबह 9 बजे नगर के अम्बेडकर चौक से पैदल मार्च करते हुए बैतूल जाएंगे। जहा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा। 
        बस संचालन मे मुख्य मांग है कि लॉक डाउन के दौरान बसे खड़े रहने के बावजूद सरकार पूरा टेक्स वसूल रही है, जबकि तत्काल पूरा टेक्स माफ किया जाना चाहिए, साथ ही बस स्टाफ को कोरोना योद्धा की तरह 50 लाख का बीमा उपलब्ध कराया जाए। 
        बस मालिको का कहना है कि शासन प्रशासन बिना टेक्स माफ किए ही बसो के संचालन के लिए कह रहा है जबकि लाक डाउन के चलते आर्थिक संकट झेल रहे बस मालिक इसके लिए तैयार नही है। प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि यदि बसो का संचालन शुरू नही हुआ तो वे परमिट निरस्त कर देंगे।
          खान बस के मालिक समीम खान ने कहा की यदि बिना टेक्स माफ किए बसो का संचालन संभव नही है, और यदि परमिट निरस्त होते है तो हम अपनी बसो मे आग लगा देंगे। 
         प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई मे लगभग 15 बस सर्विस है जिनकी करीब 150 बसे संचालित होती थी, जिसमे करीब एक हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और एक हजार से ज्यादा लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता था जिससे उनका परिवार चलता था, वे सभी लोग आज बुरी तरह आर्थिक संकट से गुजर रहे है। यदि जल्द ही बसो का संचालन शुरू नही हुआ तो प्रदेश मे लाखो लोग भुखमरी के शिकार हो सकते है। 
         आज इस बैठक मे बस मालिक समीम खान, अमन शुक्ला, पप्पू पवार, रामकरण सिमैया, बस एजेंट यूनियन के अध्यक्ष किशन उदासी, उपाध्यक्ष बाबू पठान, सचिव सतिस बारंगे, सन्तोष रॉय, अब्दुल कादिर, शेख रिंकू, रिंकू पवार और गोलू हमाल आदि  मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad